असम, असम में 13 वाम उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आज हथियार डाल दिए। ये प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के सदस्य थे। आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादी इसी साल के आरंभ में गिरफ्तार संगठन के नेता अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ कंचन दा के समर्थक थे। असम पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि राज्य के डिब्रूगढ़ और कछार जिलों में आत्मसमर्पण किया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई-एम के 13 उग्रवादी आज हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। ये सीपीआई-एम के नेता अरुण कुमार भट्टाचारजी उर्फ कंचन दा के सहयोगी थे। उन्हें इसी साल के आरंभ में असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। भाकपा (माओवादी) के वयोवृद्ध नेता और पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य, जो ‘कंचन दा’ के नाम से चर्चित हैं, को इसी साल 6 मार्च को कछार जिले में गिरफ्तार किया गया था। डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिटुल चेतिया ने गुरुवार को कहा था कि माओवादी उग्रवादी होने का दावा करने वाले नौ लोगों ने आत्मसमर्पण के लिए सरकार से संपर्क किया था। इसके बाद जिला पुलिस ने उनके भाकपा (माओवादी) के साथ संबंधों की पुष्टि की थी।
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता नई दिल्ली : भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत...
Read more






