असम, गुवाहाटी: असम के कृषि और पशु चिकित्सा मंत्री तथा असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष अतुल बोरा आज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। उन्हें कोविड-19 के हल्के लक्षण थे।उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जल्द से जल्द अपना परीक्षण कराने का आग्रह किया।
इसकी पुष्टि खुद मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की। वे फिलहाल गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती हुए हैं। गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में मंत्री अतुल बोरा मंत्री ने मंत्री अशोक सिंघल के साथ मिजोरम की राजधानी आइजोल में चल रहे सीमा विवाद को हल करने पर चर्चा करने के लिए मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने गए हुए थे। वे असम विधानसभा के चालू बजट सत्र में भी हिस्सा ले रहे थे।






