असम, कछार : असम के कछार में असम-मिजोरम सीमा पर भुवन हिल्स में कछार पुलिस और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी की इस घटना में तीन उग्रवादी मारे गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के धलाई गंगानगर में कछार पुलिस ने तीन मार उग्रवादी को एक एके-47, एक पिस्तौल और कई राउंड गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक नोमल महत्तो के नेतृत्व में कछार पुलिस की एक टीम तीन गिरफ्तार उग्रवादियों के साथ असम-मिजोरम सीमा पर भुवन पहाड़ियों में एक अभियान में उतारी। उसी समय उग्रवादी संगठन के अन्य कैडरों ने अचानक पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
पुलिस और उग्रवादियों के एक समूह के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई। पुलिस द्वारा साथ ले जाए गए तीन उग्रवादी कैडर दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी में मारे गए। मारे गए तीन उग्रवादी में से दो कछार के हैं और एक मणिपुर का बताया जा रहा है। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गोलीबारी के कारण कछार पुलिस के कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनों मृतक युवक आतंकी संगठनों के सदस्य बताए जा रहे हैं।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more