• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, December 10, 2025
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम विधानसभा में असम मवेशी संरक्षण विधेयक -2021 ध्वनि मत से पारित

The Radar by The Radar
August 13, 2021
in राष्ट्रीय
असम विधानसभा में122 सदस्यों ने ली विधायकी की शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी:  असम विधानसभा के चालू बजट सत्र के आज अंतिम दिन विपक्ष के वकआउट के बीच बहुप्रतीक्षित असम मवेशी संरक्षण विधेयक -2021 ध्वनि मत से पारित हो गया। विधेयक के पारित होते ही मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को विनियमित पर रोक लग जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने विधायक को चर्चा के लिए सदन में उठाया। इसके बाद विपक्षी दलों ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए विधेयक को पारित करने से पहले इसे एक प्रवर समिति को भेजने की मांग की। मुख्यमंत्री ने चर्चा का जवाब देते हुए अपनी बातें रखी और विपक्ष की मांग को ठुकरा दी।

सरकार के इनकार करने के के बाद इसका विरोध करते हुए विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। इसके बाद विस अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी ने असम मवेशी संरक्षण विधेयक विधायक 2021 को ध्वनि मत से पारित करने की घोषणा की। विपक्ष की अनुपस्थिति में विधेयक के पारित होते ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए और मेज थपथपाई।

विधेयक पर चर्चा होने के दौरान ही एकमात्र निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई सदन से बाहर निकल गए। विपक्षी कांग्रेस, एआईयूडीएफ और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सरकार से विधेयक को विधानसभा की प्रवर समिति को समीक्षा के लिए भेजने का आग्रह किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने कानून पर चर्चा पर अपने जवाब के दौरान प्रस्ताव को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि नया कानून बन जाने पर किसी व्यक्ति के मवेशियों का वध करने पर रोक होगी, जब तक कि उसने किसी विशेष क्षेत्र के पंजीकृत पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया हो।

नये कानून के तहत यदि अधिकारियों को वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो राज्य के भीतर या बाहर गोवंश के परिवहन की जांच होगी। हालांकि, किसी जिले के भीतर कृषि उद्देश्यों के लिए मवेशियों को ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस नए कानून के तहत सभी अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती होंगे। इसके अलावा हिंदुओं, जैनियों, सिखों और अन्य लोगों के निवास वाले क्षेत्रों और मंदिर, सत्र या अन्य हिंदू धार्मिक संस्थानों के 5 किमी के दायरे में गौ मांस खाने या बिक्री पर प्रतिबंधित होगा।

आज विधायक पर हुए चर्चा में नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया, अमीनुल इस्लाम (वरिष्ठ), मनोरंजन तालुकदार, रकीबुल हुसैन, रफीकुल इस्लाम, कमलाख्या पुरकायस्थ, अमीनुल इस्लाम एवं सिद्दीक अहमद ने हिस्सा लिया। मालूम हो कि इस विधेयक को असम राज्य में बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं की रक्षा करने की दिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Previous Post

असम काश्तकारी (संशोधन) विधेयक 2021 पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया असम

Next Post

एनएससीएन-केवाईए ने किया घात लगाकर हमला

Next Post
एनएससीएन-केवाईए ने किया घात लगाकर हमला

एनएससीएन-केवाईए ने किया घात लगाकर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
राष्ट्रीय

पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन

by The Radar
December 10, 2025
0

पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...

Read more
नगालैंड को मिले 4.78 करोड़ रुपये

नगालैंड को मिले 4.78 करोड़ रुपये

December 10, 2025
मणिपुर बंद का आह्वान किया

मणिपुर बंद का आह्वान किया

December 9, 2025
यौन शोषण के आरोप में सहायक जेलर गिरफ्तार

यौन शोषण के आरोप में सहायक जेलर गिरफ्तार

December 9, 2025
ऑस्ट्रेलिया में खोले जाएंगे सीबीएसई स्कूल

ऑस्ट्रेलिया में खोले जाएंगे सीबीएसई स्कूल

December 9, 2025

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved