असम, गुवाहाटी : असम कांग्रेस देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य भर में 3,147 तिरंगे फहराएगी। 26 जनवरी को राज्य भर में जिला, प्रखंड, मंडल स्तर के पार्टी कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा और इसके लिए संबंधित इकाइयों को पार्टी की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश प्रेषित कर दिए गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मनजीत महंत की ओर से जारी किए गए एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य भर में पार्टी की 33 जिला इकाई, 275 प्रखंड इकाई और 2839 मंडल कार्यालय हैं। इन सभी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी महानगर जिला और 75वें स्वाधीनता वर्ष आयोजन समिति के सहयोग से प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में केंद्रीय रूप से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा सुबह 8.30 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी एवं पार्टी के सभी सहयोगी इकाइयों के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर विभिन्न राजनीतिक दल एवं संगठन भी अपने अपने स्तर पर गणतंत्र दिवस का आयोजन करेंगे। वहीं दूसरी ओर असम सरकार भी 73वें गणतंत्र दिवस को लेकर गुवाहाटी के पशु चिकित्सा महाविद्यालय खेल मैदान में तैयारियां पूरी हो चुकी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज पुलिस अर्ध्य सुरक्षाबलों और एनसीसी के कुल आज कंटिजेंट ने अंतिम अभ्यास किया। सभी कंटिजेंट ने आज पूरी जोश के साथ फूल रिहर्सल किया।
वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंच को भी तैयार कर लिया गया है। खेल मैदान के बड़े हिस्से को तिरंगे रंग में सजा दिया गया है। वीवीआईपी और वीआईपी तथा आमंत्रित अतिथियों के बैठक की कुर्सियों को भी लगा दिया गया है। वहीं सुरक्षाबल के जवानों ने खेल मैदान और उसके बाहर की सख्ती से जांच की। सेना के जवान स्निफर डॉग और बम स्क्वार्ड उपकरण से मंच और आसपास की इलाके की तलाशी की। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान और आसपास के इलाकों में 60 के करीब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।