• Home
  • About us
  • Contact us
Sunday, December 14, 2025
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

गांव मजबूत तो देश मजबूत : सर्वानंद सोनोवाल

The Radar by The Radar
April 11, 2024
in राष्ट्रीय
गांव मजबूत तो देश मजबूत : सर्वानंद सोनोवाल
Share on FacebookShare on Twitter

असम, डिब्रूगढ़ : असम के डिब्रूगढ़ लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का चुनाव प्रचार अभियान जारी है। इस कड़ी में उन्होंने आज चबुवा-लाहोवाल विधानसभा क्षेत्र के रमाई करदैबाम, पुलुंगा त्रिनयन ज्योति क्लब और जेराई खारुवा पथार में तीन सार्वजनिक रेलिया को संबोधित किया। इस दौरान सोनोवाल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से ही ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य पूरा हो सकता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सशक्त बनाने और नारी व युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्षम बनाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूतन बनाकर भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने पर विशेष बल दिया है। देश की अर्थव्यवस्था में लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। सोनोवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की यह यात्रा गांव से ही शुरू की। गांवों में बेहतर परिवहन और संपर्क विकास की पहली शर्त है। भाजपा की सरकार ने इस दिशा में काफी काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में एक दशक में यहां के 22,000 गांवों और 800 से अधिक चाय बागानों के बीच हर मौसम के अनुकूल सड़कों का नेटवर्क स्थापित करके, डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रगति की है। इससे किसानों की क्षमता बढ़ी और विकास के कई रास्ते खुल गए। टिंगखांग के आलू किसान अब एक बहु उद्देश्य निगम (एमएनसी) के साथ आलू का व्यापार कर रहे हैं। सोनोवाल ने कहा कि आज गांव के अंदरूनी हिस्सों के अलावा चाय के बागानों के बीच सड़कों को पक्का करने का काम तेज गति से चल रहा है। नतीजतन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था ने एक नया आकार लिया है। 60 साल के शासन के बाद भी कांग्रेस सरकार हमारे गांवों का ठीक से विकास नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ तथा पूरे ऊपरी असम में लघु चाय उत्पादकों की संख्या बहुत अधिक है। कांग्रेस ने उनकी जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दिया। ऑल असम स्मॉल टी ग्रोवर्स एसोसिएशन ने बार-बार कांग्रेस से भूमि अधिकारों की अपील की थी, लेकिन असफल रहा। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें आते ही उनकी मांगों का सम्मान किया और 2 लाख से अधिक लघु चाय उत्पादकों को भूमि का अधिकार दिया गया।उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पीएम किसान, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम आवास आदि विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे धन अंतरण (डीबीटी) की व्यवस्था की गई है। गांव के लोगों के बीच प्रचलित पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को वैज्ञानिक तरीके से बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया है।
सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, लेकिन अब कांग्रेस छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव खेल रही है। यह कांग्रेस के 60 साल के भ्रष्ट शासन का नतीजा है। कांग्रेस समर्थित गठबंधन डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट के चुनाव में सफल नहीं होगा। जनता अच्छी तरह समझती है कि झाड़ू और जहाज की पार्टी से उन्हें खतरा है। सोनोवाल के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, चबुवा के विधायक पोनाकन बरुवा और लाहोवाल के विधायक बिनोद हजारिका सहित गठबंधन के कई नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।

Previous Post

नकारात्मक राजनीति कर रहा है विपक्ष : सोनोवाल

Next Post

18वीं लोकसभा चुनाव 2024 चमत्कारी शक्तियों के दावेदार को 50 लाख रुपये की खुली चुनौती

Next Post
18वीं लोकसभा चुनाव 2024  चमत्कारी शक्तियों के दावेदार को 50 लाख रुपये की खुली चुनौती

18वीं लोकसभा चुनाव 2024 चमत्कारी शक्तियों के दावेदार को 50 लाख रुपये की खुली चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
राष्ट्रीय

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा

by The Radar
December 13, 2025
0

भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...

Read more
घना कोहरे के कारण पारे में 1.2 डिग्री गिरावट

घना कोहरे के कारण पारे में 1.2 डिग्री गिरावट

December 13, 2025
दोषियों को जल्द मिले सजा : गरिमा  असम, गुवाहाटी : दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दायर की किए गए आरोपपत्र का स्वागत किया, जिसमें उनके पति की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को नामजद किया गया है।

दोषियों को जल्द मिले सजा : गरिमा असम, गुवाहाटी : दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दायर की किए गए आरोपपत्र का स्वागत किया, जिसमें उनके पति की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को नामजद किया गया है।

December 13, 2025
बारिश की कोई उम्मीद नहीं

बारिश की कोई उम्मीद नहीं

December 12, 2025
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा

यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा

December 12, 2025

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved