असम, गुवाहाटी : असम में बाढ़ का तांडव लीला जारी है। पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार बाढ़ ने प्रलय सृष्टि की है। सामाजिक संगठन ब्रदर्स के महासचिव, असम सत्र महासभा की युवा इकाई के मुख्य सलाहकार एवं असम के राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया लगातार इस समस्या के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करते आए हैं। बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के मदद के लिए उन्होंने अपना सहायता का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने दरंग जिले के रंगामाटी गांव पंचायत के अंतर्गत छोटे नगांव, बरठेकेराबाड़ी, सोरु ठेकेराबाड़ी, औलाचौका आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की दुख दुर्गति का जायजा लिया। डॉ. दिव्यज्योति ने लोगों की परेशानियां सुनी और उन्हें ढाढस बंधाया। डॉ. सैकिया ने लोगों के बीच शुद्ध पेयजल एवं अन्य आपातकालीन व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल कदम नहीं उठाती या उनके समस्याओं का समाधान नहीं करती तो वे दबाव बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि विभिन्न स्थानों पर कमजोर तटबंध एवं पानी निकालने के लिए स्विचगेट की व्यवस्था न होने के कारण इस तरह की बाढ़ ने लोगों के बीच तांडव मचाया है।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more