असम, गुवाहाटी : असम में तीन नए विश्वविद्यालयों के जुड़ने से अब इसकी कुल संख्या 25 हो गई है। असम विधानसभा के शरद सत्र के दौरान इन विश्वविद्यालयों को मान्यता देने के लिए तीन अलग-अलग विधेयक पारित किए गए। सदन ने जिन तीन विश्वविद्यालयों पर अपनी मुहर लगाई उनमें गिरिजानंद चौधरी विश्वविद्यालय, औनियाती विश्वविद्यालय और प्रागज्योतिषपुर विश्वविद्यालय शामिल हैं। गौरतलब है कि असम में दो केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। तेजपुर में तेजपुर विश्वविद्यालय और सिलचर में असम विश्वविद्यालय। इसके अलावा असम में 14 राज्य विश्वविद्यालय हैं। वे गुवाहाटी में गौहाटी विश्वविद्यालय, डिब्रूगढ़ में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, कृष्णकांत हैंडिक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, कुमार भास्कर बर्मन विश्वविद्यालय, असम महिला विश्वविद्यालय, कॉटन विश्वविद्यालय, भट्टादेव विश्वविद्यालय, माधवदेव विश्वविद्यालय, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, माजुली सांस्कृतिक विश्वविद्यालय, वीरांगना सती साधिनी राजकीय विश्वविद्यालय, असम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, असम राजीव गांधी सहकारी प्रबंधन विश्वविद्यालय और बोडोलैंड विश्वविद्यालय हैं। इसके अलावा राज्य में कुल छह निजी विश्वविद्यालय भी हैं जिनमें डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय, कृष्णगुरु आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय, रॉयल वैश्विक विश्वविद्यालय, काजीरंगा विश्वविद्यालय और डाउन टाउन विश्वविद्यालय शामिल है।
बाजाशेयरर रहा बंद
नई दिल्ली : इस्लाम धर्म लंबियों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर के मौके पर आज नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)...
Read more