असम, गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ मिलकर गुवाहटी के जनता भवन में आयोजित वृक्ष आंदोलन में शामिल हुए। दोनों ही मंत्रियों ने यहां वृक्षारोपण भी किया। सीएम ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुछ नए उपलब्धियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा हमने आज एक करोड़ पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का कार्य प्रारंभ किया है। हमने नौ सितंबर से कुछ रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की है। अभी तक हमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्राधिकार से प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा हमने नौ सितंबर को तीन लाख से ज्यादा पौधों की स्पाइरल पैटर्न की 22.22 किमी लंबी लाइन बनाई है। इसे विश्व रिकॉर्ड में होना चाहिए।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





