असम, गुवाहाटी : असम में कोविड महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने वाले कोविड योद्धाओं ने कल अपना अनशन तोड़ दिया। गुवाहाटी के सचल स्थित धरना स्थल अपनी सेवा को नियमित करने को लेकर वे अनशन पर बैठे थे। टीम अन्ना के कोर कमेटी के सदस्य रहे सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने उन्हें ओआरएस एवं जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। गौरतलब है कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कोविड महामारी के दौरान 1324 लोगों को कोविड सफाईकर्मी के रूप में नियुक्ति की थी। उस दौरान उन्हें कोविड योद्धा बताकर नौकरी नियमित करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन यह केवल आश्वासन ही बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि वह पिछले लंबे समय से अनशन कर रहे थे। उनकी सुध लेने कोई नहीं आया। यह बेहद दुर्भाग्य जनक है। यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह उनके संज्ञान लेते। इसलिए हमने उनका अनशन तुड़वाया है। सैकिया ने आगे कहा कि यह लड़ाई का प्रथम चरण था। अब नयी रणनीती बनाई जायेगी। हमारा मकसद उन्हें उनका न्यायिक हक दिलाना है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





