असम, गुवाहाटी : केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने महान चिंतक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, देशप्रेमी, एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसी सर्वस्पर्शी विचारधारा के अग्रदूत, हम सबके प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श और विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। असम प्रदेश भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी 107वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महान राष्ट्रवादी, अंत्योदय के समर्थक, एकात्म मानववाद की उनकी विचारधारा हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहती है। माँ भारती के महान सपूत को नमन। वहीं दूसरी और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा असम प्रकाशन परिषद द्वारा असमिया में अनूदित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की अमूल्य रचनाओं के 15 खंडों का आज शाम 4 बजे जनता भवन स्थित अपने कार्यालय सभागार में विमोचन करेंगें। डॉ. शर्मा के विशेष आग्रह से प्रकाशन परिषद द्वारा दीनदयाल उपाध्याय रचना समग्र शीर्षक से प्रकाशित यह पुस्तक एकात्म मानव दर्शन के सिद्धांत पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय द्वारा लिखे गए ऐतिहासिक लेखों और विभिन्न स्थानों पर दिए गए विचारोत्तेजक भाषणों का एक संग्रह है। यह अनुवाद कार्य डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने किया है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





