असम, गुवाहाटी : देश के पूर्वोत्तर हिस्से में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह करीब 7:55 बजे मणिपुर, असम के गुवाहाटी समेत अन्य इलाकों में भूकंप आया। अभी तक किसी भी स्थान से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जिससे भूकंप अक्सर आते रहते हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक म्यांमार में पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जबकि दूसरा झटका मणिपुर और असम में दर्ज किया गया। मणिपुर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 दर्ज की गई है। इस भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका केंद्र भारत-म्यामांर सीमा पर था। म्यांमार में करीब 3.52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बर्मा से 162 किलोमीटर दूर स्थित था। इस भूकंप की गहराई धरती से करीब 140 किलोमीटर नीचे थी।
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...
Read more






