असम, गुवाहाटी : असम के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद बरकटकी का रात 1.34 बजे निधन हो गया। उन्होंने गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जीएमसीएच) में 88 उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर छा गई है। गौरतलब है कि उनका जन्म 1 मार्च 1935 को सोनारी के मथुरापुर के हेम चंद्र बरकटकी और चंद्र प्रोभा बरकटकी के घर पर हुआ था।। उन्होंने वर्ष 1970 में विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी ।उन्होंने 1991 में सोनारी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने। उन्हें हितेश्वर सैकिया कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया। सैकिया की मृत्यु के बाद उन्होंने संक्षिप्त डॉ.. भूमिधर बर्मन मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में अपनी भूमिका बरकरार रखी। फिर उनका चुनाव जीतने का सिलसिला चल पड़ा और वह तरुण गोगोई मंत्रिमंडल में पहले लोक निर्माण विभाग और बाद में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। उनका विवाह 5 जून 1965 को बीना बरकटकी से हुआ और उनके 3 बच्चे, दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्हें टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम आदि खेलना पसंद था। वह विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
79.23 प्रतिशत मतदान
असम, गुवाहाटी : असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने...
Read more