असम, गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि भारत और भूटान के बीच अनोखा रिश्ता है, जो समय के साथ और मजबूत हुआ है। सदियों से ज्ञान और शिक्षा इस विशेष बंधन के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए ट्वीट में कहा कि कल हम असम में हमारे राज्य की पहली आधिकारिक यात्रा पर भूटान के राजा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। इस दौरे से दोनों देशों के बीच दोस्ती और गहरी होगी। गौरतलब है कि भूटान नरेश की यात्रा की पूर्व संध्या पर असम मंत्रिमंडल ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में भूटानी नागरिकों के लिए सीटों के आरक्षण को मंजूरी दी। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ-साथ महारानी 3 से 5 नवंबर के बीच असम राज्य का दौरा कर रहे हैं।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






