असम, गुवाहाटी : देश के अन्य हिस्सों की तरह गुवाहाटी में भी आज सुबह सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर हजारों व्रतियों ने उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले कल शाम को महाजयंती योग में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया। महानगर के विभिन्न जगहों पर नदियों एवं पोखरी में व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर अपने और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर व्रत संपूर्ण किया गया। छठ घाटों पर व्रती अपने परिवार के साथ ढाई बजे से ही आना शुरू हो गए थे। छठ के गीत गाती हुई महिलाएं अपने परिवार और बच्चों के साथ छठ घाट पर पहुंची। कई व्रती साष्टांग दंडवत करते हुए व्रती छठ घाटों पर पहुंचे। घाट पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया। यहां पर पूजा अर्चना के साथ ही खूब आतिशबाजी चलाई। इसके साथ ही बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। घाट पर पुलिस-प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






