असम, गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यहां पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने बताया कि नड्डा और शाह आज शाम चार बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे। दोनों नेता यहां पहुंचने के बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। वे रात यही बिताएंगे। अगले दिन सुबह गुवाहाटी के वशिष्ठ चारअली में पार्टी के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और अन्य शीर्ष नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद नड्डा और शाह दोपहर 12 बजे गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित असम पशु चिकित्सा महाविद्यालय खेल मैदान में पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित कार्यकर्ताओं की रैली में शामिल होंगे। उन्होंने आगे बताया कि पूरे राज्य से लगभग 45 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। पार्टी के 40 संगठन जिला से बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के प्रमुख मंडल अध्यक्ष जिला के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। उनका कहना था कि दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। यहां उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि इस रैली को पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों के साथ जोड़कर देख रही है।
गुवाहाटी में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच होगा मुकाबला
नई दिल्ली : वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम इंडिया के कार्यक्रमों की घोषणा...
Read more