असम, गुवाहाटी : असम के सोनितपुर जिले में 30 साल की एक महिला पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसके बाद उसे जलाकर मार दिया गया। कथित तौर पर जादू-टोना करने के दावे के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। दोनों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान संगीता काटी के रूप में हुई है। महिला पर उसके एक पड़ोसी ने ही हमला किया। पड़ोसी की पहचान सूरज बघवार के रूप में हुई है। आरोपी कुछ बाहरी लोगों को अपने गांव निज बाहबरी लेकर आया था। हमलावर कथित तौर पर नशे में थे और उन्होंने महिला के पति को बांधने के बाद महिला को जला दिया।पुलिस के मुताबिक महिला और पड़ोसी के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबे अरसे से विवाद था। बघवार ने महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाया था।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





