असम, गुवाहाटी : असम पुलिस और नगालैंड पुलिस के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दोनों राज्यों की पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला सरगना पकड़ा है। असम पुलिस और नगालैंड पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में असम के सोनितपुर जिले से उसे गिरफ्तार किया। नगालैंड पुलिस का कहना है कि उसके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उसका एक सहयोगी दीमापुर से और दूसरा इंफाल है। नगालैंड पुलिस का कहना है कि वह भारत में मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल था, जिसकी काफी समय से तलाश थी। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मधुरिमा दास, डिप्टी एसपी (पी) देबाशीष कायस्थ और नगालैंड पुलिस के नेतृत्व में सोनितपुर जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम ने थेलामारा क्षेत्र के नूरजा खातून के घर पर एक अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने नारकोटिक पुलिस स्टेशन केस संख्या 22/2023 के संबंध में धारा 28/27 (ए) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मोहम्मद बहार उद्दीन नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा और नगालैंड पुलिस को सौंप दिया गया।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more