असम, गुवाहाटी : असम प्रदेश कांग्रेस ने आज एक बार फिर पार्टी के बागबर के निलंबित विधायक शेरमान अली अहमद को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए असम विधानसभा के अध्यक्ष को 167 पन्नों की एक शिकायत सौंपी है। इस शिकायत में पार्टी ने आरोप लगाया है कि वे लोकसभा चुनाव में पार्टी आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ सीधे प्रचार कर रहे है। यह दूसरी बार है, जब पार्टी ने उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी के समक्ष उठाई है। महानगर के दिसपुर स्थित असम विधानसभा के पार्टी कक्ष में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के विधायक दल के उपनेता एवं धुबड़ी लोकसभा सीट से उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं असम के सहायक केंद्रीय प्रभारी पृथ्वीराज साठे और अन्य नेताओं के साथ वे विस सचिव दुलाल पेगु से मिले और उन्हें शिकायत सौंपी। उन्होंने कहा कि 167 पन्नों की शिकायत में ऐसे दस्तावेज और संदर्भ शामिल हैं, जिनसे पता चलता है कि पार्टी व्हिप की अवज्ञा करने पर विधायकों को 24 घंटे के भीतर विधानसभा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। अब सब कुछ विधानसभा अध्यक्ष पर निर्भर करता है। अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह विधायक के खिलाफ कार्रवाई करके एक उदाहरण पेश करें। इससे पहले भी हमारी ओर से वर्ष 2022 के 26 अप्रैल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अहमद को अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी। पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए 2021 के अक्टूबर महीने में अहमद को पार्टी से निलंबित किया गया था।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more