• Home
  • About us
  • Contact us
Tuesday, July 15, 2025
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

अंतिम चरण के लिए हुआ चुनाव प्रचार समाप्त

The Radar by The Radar
May 6, 2024
in राष्ट्रीय
अंतिम चरण के लिए हुआ चुनाव प्रचार समाप्त
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी : असम में लोकसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान कल शाम 5 बजे समाप्त हो गया। राज्य की चार सीटों गुवाहाटी, बरपेटा, कोकराझाड़ और धुबड़ी में 7 मई को मतदान होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के अनुसार राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण में मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले अपना चुनाव अभियान पूरा करना आवश्यक है। तीसरे चरण में होने वाले चार क्षेत्रों में कुल 47 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें कोकराझाड़ सीट पर 12, धुबड़ी में 13, बरपेटा में 14 और गुवाहाटी में आठ उम्मीदवार शामिल हैं। चारों क्षेत्रों में कुल 81,77,207 पात्र मतदाता हैं, इनमें कोकराझाड़ में मतदाताओं की संख्या 14,94,404, धुबड़ी में 26,63,987, बरपेटा में 19,79,051 और गुवाहाटी में 20,39,765 है। मतदान केंद्रों की कुल संख्या 9,516 है, जिनमें से 1,862 कोकराझाड़ में, 3,024 धुबड़ी में, 2,451 बरपेटा में और 2,179 गुवाहाटी में हैं। मतदान वाले चार सीटों में से कोकराझाड़ अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां केवल गुवाहाटी सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है, वहीं दूसरी ओर तीन सीटें अपने सहयोगियों असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) लिए छोड़ दी हैं। अगप दो (धुबड़ी और बरपेटा) और यूपीपीएल एक (कोकराझाड़) से चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस सभी चार क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दो-दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एक-एक चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में सत्तारूढ़ भाजपा के अभियान का नेतृत्व किया। मोदी ने गुवाहाटी में रोड शो और नलबाड़ी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुवाहाटी में रोड शो किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा एवं केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भगवा पार्टी के स्टार प्रचारक रहे। कांग्रेस के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, गौरव गोगोई और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतरे थे। माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार वामपंथी पार्टी के के लिए स्टार प्रचारक रहे। गुवाहाटी क्षेत्र में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई होगी, जबकि बरपेटा में अगप, कांग्रेस और माकपा के बीच और धुबड़ी में अगप, कांग्रेस, एआईयूडीएफ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। कोकराझाड़ क्षेत्र में बहुकोणीय चुनावी लड़ाई देखने को मिल सकती है, जिसमें यूपीपीएल और बीपीएफ सबसे आगे हैं।

Previous Post

उंगली पर स्याही दिखाने से मिलेगी छूट

Next Post

तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ होगा दांव पर

Next Post
तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ होगा दांव पर

तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ होगा दांव पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

211वीं भानु जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ
राष्ट्रीय

211वीं भानु जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ

by The Radar
July 15, 2025
0

सिक्किम, गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज राज्य के लोगों को 211वीं भानु जयंती के अवसर...

Read more
सायना नेहवाल का घर संसार टूटा

सायना नेहवाल का घर संसार टूटा

July 15, 2025
असम में भी हो रही है मताधिकार को छीनने का प्रयास : असम कांग्रेस

असम में भी हो रही है मताधिकार को छीनने का प्रयास : असम कांग्रेस

July 15, 2025
सोनोवाल ने किया बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन के दूसरे संस्करण का उद्घाटन

सोनोवाल ने किया बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन के दूसरे संस्करण का उद्घाटन

July 15, 2025
राज्यसभा के लिए चार लोग मनोनीत

राज्यसभा के लिए चार लोग मनोनीत

July 13, 2025

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved