• Home
  • About us
  • Contact us
Wednesday, February 11, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

पचास स्ट्रांग रूम में रखी गयी हैं ईवीएम

The Radar by The Radar
May 24, 2024
in राष्ट्रीय
पचास स्ट्रांग रूम में रखी गयी हैं ईवीएम
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी : असम में तीन चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना चार जून को होगी। मतगणना के लिए महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। राज्य में करीब 50 स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गयी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अनुराग गोयल ने कहा कि मतदान के तीन चरणों में उपयोग की जाने वाली लगभग 30,310 ईवीएम (बैलट यूनिट) और 28,650 नियंत्रण इकाइयां और इतनी ही संख्या में वीवीपैट रखे गये हैं। इन स्ट्रांग रूम में निरंतर निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। गोयल के मुताबिक स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जिसका फुटेज सीधे जिला चुनाव अधिकारी की निगरानी में है। स्ट्रांग रूम के पूरे परिसर, प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं। उनका कहना था कि हम सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। गोयल ने कहा कि इन स्थानों पर दो स्तरीय सुरक्षा प्रदान की गयी है। स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार और परिसर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) को तैनात किया गया है। असम पुलिस के सशस्त्र बलों को बाहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नामित एजेंट भी निगरानी कर रहे हैं। प्रतिदिन तीन एजेंटों को स्ट्रांग रूम परिसर में रहने की अनुमति है। वे बारी-बारी से वहां रह सकते हैं। गोयल ने कहा कि केवल जिला चुनाव अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और राजनीतिक दलों के घोषित एजेंट ही स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। मालूम हो कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत फिलहाल स्ट्रांग रूम में ईवीएम में कैद है। लोकसभा चुनाव तीन चरणों में क्रमशः 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को हुए थे।

Previous Post

आरोपी की मौत के बाद फैल गया तनाlडॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने इसे बताया मानव अधिकार उल्लंघन की घटना* असम, लखीमपुर : असम के लखीमपुर में मोबाइल की चोरी में पकड़े गए एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद लखीमपुर में तनाव का माहौल फैल गया। खेलमाटी क्षेत्र में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। इस घटना के संबंध में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लखीमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एलके डेका ने बताया कि आरोपी पुलिस स्टेशन के अंदर कुर्सी पर बैठा था और अचानक से नीचे गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने कहा कि घटना के दौरान दीपांकर चांगमई थाना के प्रभारी थे, उनके साथ अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा घटना पुलिस स्टेशन के अंदर घटी, इसलिए एएसपी रैंक के अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे।इस घटना के विरोध में सुबह से ही पुलिस स्टेशन के सामने भारी भीड़ जमा हो गयी थी। इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को शांत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि इस मामले के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इस घटना के संदर्भ में असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर असम के राष्ट्रीय स्तर के मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना था कि यह सरासर मानव अधिकार उल्लंघन की घटना है। यह न्याय व्यवस्था पर भी करार चोट है। उन्होंने असम राज्य मानव अधिकार आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

Next Post

सूरज उगल रहा है आग

Next Post
सूरज उगल रहा है आग

सूरज उगल रहा है आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
राष्ट्रीय

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

by The Radar
February 11, 2026
0

केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...

Read more
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026
प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

प्रधानमंत्री ने किया अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे का स्वागत

February 7, 2026
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

February 6, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved