असम, गुवाहाटी : असम में वन रक्षकों द्वारा की गई गोलीबारी में कक्षा 6 के एक छात्र सहित कम से कम दो व्यक्ति घायल हो गए। पहली घटना नलबाड़ी के बालीतारा में हुई, जहां कक्षा 6 के एक छात्र को गोली लग गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि होजाई जिले के लुमडिंग रिजर्व फॉरेस्ट में एक महिला घायल हो गई, जब वन रक्षकों ने उस पर गोली चला दी। नलबाड़ी में बरपेटा वन कार्यालय के वन रक्षकों ने जंगली हाथियों पर गोलीबारी की, लेकिन उनका निशाना चूक गया, जिससे उनकी जगह एक लड़के को चोट लग गई। करीब 12 हाथी बालीतारा इलाके में उत्पात मचा रहे थे और धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। घटना के वक्त वन टीम इलाके को खाली कराने का काम कर रही थी। एक अधिकारी ने कहा ग्रामीणों ने वन कर्मियों को जाने नहीं दिया और बाद में पुलिस ने उन्हें बचाने के लिए हस्तक्षेप किया। अधिकारी ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल हुए लड़के को नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लंका (होजाई) के नखुटी में एक अलग घटना में आठ महिलाएं जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए लुमडिंग रिजर्व फॉरेस्ट में दाखिल हुईं, जब यह घटना घटी। एक अधिकारी ने कहा गश्त कर रहे चार वन रक्षकों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप एक महिला के सिर और पीठ में तीन गोलियां लगीं। फिलहाल उसका इलाज होजाई सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।
गुवाहाटी में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच होगा मुकाबला
नई दिल्ली : वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम इंडिया के कार्यक्रमों की घोषणा...
Read more