• Home
  • About us
  • Contact us
Sunday, January 18, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सीमा समझौतों की प्रगति में लाए तेजी

The Radar by The Radar
November 7, 2024
in राष्ट्रीय
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सीमा समझौतों की प्रगति में लाए तेजी
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी : केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने असम-मेघालय और असम-अरुणाचल के बीच हस्ताक्षरित सीमा समझौतों की प्रगति की समीक्षा की। विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दोनों राज्य सरकारें अपना सहयोग बढ़ाएंगी ताकि असम-मेघालय सीमा पर अंतर वाले 6 क्षेत्रों-ताराबारी, गिज़ांग, हाहिम, बकलापारा, खानापारा-पिल्लंगकाटा और राताचेर्रा और 38 का संपूर्ण सर्वेक्षण कार्य किया जा सके। असम-अरुणाचल सीमा के सहमत गांवों का काम अगले 6 महीने में पूरा हो जाएगा। इस बात पर भी जोर दिया गया कि असम-अरुणाचल प्रदेश की क्षेत्रीय समितियों को 49 गांवों की सीमाओं को अंतिम रूप देने के कार्य को 6 महीने की विस्तारित अवधि तक सकारात्मक रूप से पूरा करने के लिए तत्काल सक्रिय किया जाना चाहिए। यह भी सुझाव दिया गया कि असम और मेघालय दोनों को शेष छह मतभेद वाले क्षेत्रों के संबंध में मतभेदों को कम करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, जिसके लिए दोनों ओर से क्षेत्रीय समितियों का गठन पहले ही किया जा चुका है। केंद्रीय गृह सचिव ने संतोष व्यक्त किया कि दोनों राज्य पहले ही हाहिम क्षेत्र के मतभेद के निर्णायक समाधान पर पहुंच चुके हैं और निर्देश दिया कि दिसंबर के अंत तक हाहिम क्षेत्र में सीमा स्तंभों के निर्माण के काम को पूरा करने के लिए सभी प्रयास किए जाएं। इसी तरह केंद्रीय गृह सचिव ने असम-अरुणाचल सीमा के कामेंगाबाड़ी और भालुकपुंग क्षेत्रों में स्तंभों का निर्माण पूरा करने का सुझाव दिया, जहां पायलट सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। समीक्षा बैठक में असम के मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा, मेघालय के मुख्य सचिन डीपी वाहलांग, अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव मनीष गुप्ता, असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह, केंद्रीय सरकार एवं असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थे।

Previous Post

हंगामे के बीच प्रस्ताव पारित

Next Post

सर्दियों में तेजी से बढ़ता है स्ट्रोक का खतरा

Next Post
सर्दियों में तेजी से बढ़ता है स्ट्रोक का खतरा

सर्दियों में तेजी से बढ़ता है स्ट्रोक का खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

by The Radar
January 17, 2026
0

भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...

Read more
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे में ढकी सड़क पर चलते लोग।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

January 16, 2026
शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर कक्षाओं में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं।

शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल

January 16, 2026
असम आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी।

दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

January 16, 2026
अमेरिका के वाशिंगटन में 21 जनवरी से लागू होने वाली नई पाबंदियों से संबंधित जानकारी।

21 जनवरी से लागू होंगी पाबंदियां

January 15, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved