• Home
  • About us
  • Contact us
Sunday, January 18, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम भी मतगणना के लिए पूरी तरह तैयार

The Radar by The Radar
November 23, 2024
in राष्ट्रीय
असम भी मतगणना के लिए पूरी तरह तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी : असम की पांच विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कल की जाएगी। इनमें ढोलाई, सिडली, बंगाईगांव, बिहाली, और सामागुड़ी शामिल है। कल सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना की जाएगी और फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की गिनती की जाएगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बताया कि धोलाई के लिए वोटों की गिनती रामनगर के अंतरराज्यीय ट्रक टर्मिनल में होगी। सिडली के लिए वोटों की गिनती काजलगांव के जिला केंद्र में होगी। बंगाईगांव के लिए वोटों की गिनती बंगाईगांव महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी तथा बिहाली और सामागुड़ी के लिए वोटों की गिनती उनके संबंधित जिला आयुक्त कार्यालय में होगी। वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उल्लेखनीय है कि पांच विधानसभा क्षेत्रों ढोलाई, सिडली, बंगाईगांव, बिहाली और सामागुड़ी के उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ था। इन पांच क्षेत्रों में 34 उम्मीदवारों के लिए कुल 1078 मतदान केंद्रों पर लगभग 75.67 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। मालूम हो कि वोटो की गिनती को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। दोनों की ही निगाहें सामागुड़ी एवं बिहाली पर गड़ी हुई है। यह दोनों सीट ही सत्तापक्ष एवं विपक्ष के लिए नाक का सवाल बन गया है। सामागुड़ी से कांग्रेस के दिग्गज नेता और 5 बार के विधायक रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन और भाजपा के युवा नेता दीप्लू रंजन शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां भारी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाता होने के बावजूद कांग्रेस को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी अग्नि परीक्षा देनी पड़ रही है। इस प्रतिष्ठित सीट पर दोनों राजनीतिक दल अपनी जीत को पक्की करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। बंगाईगांव सीट भी इस बार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां 4 दशक से फणिभूषण का राज रहा है। इस बार फणिभूषण की पत्नी दीप्तीमोयी चौधरी मैदान में है। जिनका मुकाबला कांग्रेस के ब्रजेंद्र सिन्हा और अगप के बागी नेता सैलेन सरकार से है। सिदली में यूपीपीएल और बीपीएफ के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। बिहाली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव दिलचस्प है। भाजपा ने चाय जनगोष्ठी से ताल्लुक रखने वाले अपने वरिष्ठ नेता दिगंत घटोवार को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व भाजपाई और शर्तों पर कांग्रेस में शामिल हुए जयंत बोरा को टिकट दिया है। वहीं विपक्षी पार्टियों की गठबंधन असम सन्मिलित मोर्चा ने भाकपा माले के लक्ष्मीकांत कुर्मी को साझा उम्मीदवार के रुप में उतारा है। यह सीट भी भाजपा के लिए काफी चुनौती पूर्ण है। लोकसभा में विपक्ष के उप नेता गौरव गोगोई की उपस्थिति ने भाजपा गठबंधन सरकार की नींद उड़ा दी थी। यही कारण था कि इस सीट को बचाने के लिए भाजपा के नेता एवं मंत्री दिन-रात एक कर दिया था। बराक घाटी के धलाई विधानसभा सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में है। भाजपा ने इस सीट से वरिष्ठ कर्मी निहार रंजन दास को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने धुब्रज्योति पुरकायस्थ को टिकट दिया है। अब चुनाव नतीजा ही स्पष्ट करेगा की कौन कितने पानी में है।

Previous Post

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Next Post

श्वेत क्रांति को आगे बढ़ाने की जरूरत : केंद्रीय मंत्री

Next Post
श्वेत क्रांति को आगे बढ़ाने की जरूरत : केंद्रीय मंत्री

श्वेत क्रांति को आगे बढ़ाने की जरूरत : केंद्रीय मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

by The Radar
January 17, 2026
0

भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...

Read more
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे में ढकी सड़क पर चलते लोग।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

January 16, 2026
शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर कक्षाओं में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं।

शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल

January 16, 2026
असम आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य सरकार के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी।

दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

January 16, 2026
अमेरिका के वाशिंगटन में 21 जनवरी से लागू होने वाली नई पाबंदियों से संबंधित जानकारी।

21 जनवरी से लागू होंगी पाबंदियां

January 15, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved