असम, गुवाहाटी : दिवाली से एक दिन पहले असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का ऐलान किया है। डीए में बढ़ी हुई दर इस साल जुलाई से लागू होगी। इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने किया है। उन्होंने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा राज्य सरकार के कर्मचारियों/अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए इस महीने के वेतन के साथ देय 1 जुलाई 2022 से 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे उत्सव के स्वाद में और खुशी आएगी। मुख्यमंत्री ने आगामी दीपावली की भी शुभकामनाएं दीं। इससे पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले से प्रदान किए जाने वाले 11 प्रतिशत के अलावा डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में भी इतने ही प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more