असम, गुवाहाटी : एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन का स्वागत किया और कांग्रेस तथा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस से 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)को हराने के लिए विपक्षी समूह में शामिल होने का आह्वान किया। पार्टी की केंद्रीय आम परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अजमल ने आगे कहा कि कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2024 में भाजपा को न केवल असम से बल्कि भारत से भी विदा करने का है। भाजपा पर धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हम धर्म नहीं विकास पर आधारित राजनीति चाहते हैं। जहां युवाओं की समस्याओं पर चर्चा हो और विकास की बातें हो। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस यदि महागठबंधन में शामिल होती है फिर भी भाजपा की विदाई तय करने के लिए एआईयूडीएफ को महागठबंधन का हिस्सा बनने में कोई आपत्ति नहीं है। राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं यह जोड़ो यात्रा है या तोड़ो यात्रा। उन्होंने कहा कि सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लेकर आंदोलन नहीं किया जाता है तो हम फेल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उदेश्य एआईयूडीएफ को खत्म करना है और हमारा लक्ष्य भाजपा का सफाया करना है। एयूडीएफ को भाजपा की बी टीम बताए जाने पर उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की ए, बी से लेकर जेड तक की टीम बता डाला। उन्होंने कहा कि सत्ता में भाजपा है, लेकिन कांग्रेस बजाए भाजपा को एक शब्द कहने के सिर्फ मुझे ही गालियां देने में लगी है।
रिश्वत लेते तीन गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश, कुल्लू : विजिलेंस ने कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में दबिश देकर सहायक आयुक्त व खाद्य...
Read more