• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और केरला ब्लास्टर्स को हीरो आईएसएल 2022-23 में ऊपर उठने के लिए जीत की दरकार

The Radar by The Radar
November 6, 2022
in राष्ट्रीय
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और केरला ब्लास्टर्स को हीरो आईएसएल 2022-23 में ऊपर उठने के लिए जीत की दरकार
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी : नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 5 नवंबर को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 के मैचवीक 5 में गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स की मेजबानी करेगा। दोनों ही टीमें अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी का खाता अभी तक खुला नहीं है, जबकि मैचवीक 1 में ईस्ट बंगाल एफसी पर अपनी जीत के बाद से केरला ब्लास्टर्स लगातार हार रहे हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी पिछले सीजन में 11वें स्थान पर रहा था, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि सीजन से पहले किए गए उनके बदलावों का अब तक वांछित असर हुआ हो। हाईलैंडर्स आईएसएल इतिहास में अपने शुरुआती चार मैच हारने वाली पहली टीम हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक केवल एक ही गोल किया है, लेकिन मैदान पर यह केवल एक समस्या नहीं है जिसने टीम को प्रभावित किया है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के मुख्य कोच मार्को बलबुल को पिछले हफ्ते जमशेदपुर एफसी के खिलाफ इस सीजन में दूसरी बार बाहर भेजा गया था, और वह इस मैच के लिए डगआउट पर मौजूद नहीं रहेंगे। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के सहायक कोच पॉल ग्रोव्स उनका कार्यभार संभालेंगे। पॉल ग्रोव्स ने कहा अगर आप मानसिकता के बारे में बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि आप साहस के बारे में बात करे – यही एक चीज है जो खिलाड़ियों ने निरंतरता के साथ प्रदर्शित की है। उन्होंने हर दिन बहुत मेहनत की है, और हमने जो कुछ भी करने की कोशिश की है, उन्होंने उसे लागू करने का प्रयास किया है। जाहिर है, लोग कई बार व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से गलतियां करते हैं। शायद, हमारे पास मैदान के फाइनल थर्ड में खेलने की गुणवत्ता की कमी रह गई है। हम यह सुनिश्चित करें कि हम बेहतर मौके बनाए और उनको अंजाम तक पहुंचाए। हमारे पास अवसर थे, लेकिन हमने पर्याप्त नहीं किया। हालांकि नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी इस सीजन की शुरुआत में दावेदार नहीं थे, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वियों के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। केरला ब्लास्टर्स ने सीजन के पहले मैच में ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ घर में 3-1 से जीत हासिल कर अपने अभियान की सही शुरुआत की थी। लेकिन तब से, उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। उनकी फॉरवर्ड लाइन को लेकर बहुत अधिक समस्याएं नहीं हैं, जिससे उन्हें इस सीजन में अब तक छह गोल मिले हैं। लेकिन, इसके विपरीत वे 10 गोल खा चुके हैं, जो इस सीजन में अब तक किसी भी अन्य टीम से अधिक है। केरला ब्लास्टर्स को पिछले सीजन में हीरो आईएसएल फाइनल में पहुंचाने वाले कोच इवान वुकोमनोविक ने कहा कि वह सीजन में अपनी टीम की धीमी शुरुआत से नहीं डरे हैं। उन्होंने कहा, “यदि आप चारों मैचों को देखें, तो मुझे लगता है कि चारों मुकाबलों में हमने कुछ गुणवत्ता दिखाई। दोनों टीमों ने आईएसएल में 16 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें केरला ब्लास्टर्स ने 6 मुकाबले जीते जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 4 बार जीत हासिल की और 6 मैच ड्रा रहे। केरला ब्लास्टर्स ने लीग में किसी भी अन्य टीम की तुलना में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ अधिक जीत हासिल की है। दोनों टीमों ने पिछले सीजन में अपना पहला मैच 0-0 से ड्रा खेला और दूसरे में केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से जीत मिली। दोनों टीमों को जीत की सख्त जरूरत है, जो इस भिड़ंत में तनाव को और बढ़ा देगा।

Previous Post

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Next Post

शिवा थापा पहुंचे एशियाई इलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Next Post
शिवा थापा पहुंचे एशियाई इलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

शिवा थापा पहुंचे एशियाई इलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम

by The Radar
April 13, 2026
0

उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...

Read more
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

उत्तर कोरियाई ने किया चीन का समर्थन

April 11, 2026
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

गुब्बारा को लेकर मच गया हड़कंप

April 11, 2026
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

April 11, 2026
पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को

एलपीजी की आपूर्ति अब पूरी तरह से बहाल

April 10, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved