असम के मुख्यमंत्री को जल्द ही भेजेंगे जेल : राहुल
असम, गुवाहाटी : असम में कांग्रेस पार्टी की एक सभा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने असम के छयगांव में एक कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की जनता हिमंत को जल्द ही पूरे परिवार समेत जेल में डाल देगी। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान मीडिया पर भी तंज कसा है कि और कहा है कि मीडिया सिर्फ वही दिखाती है जो अंबानी, अडानी और प्रधानमंत्री कहते हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ जहां आरएसएस की नफरत और हिंसा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का सत्य और अहिंसा है। उन्होंने आगे कहा कि असम के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, लेकिन वह जल्द ही जेल में होंगे। उन्होंने कहा असम के मुख्यमंत्री खुद को सीएम नहीं, असम के राजा समझते हैं और असम का राजा 24 घंटे कभी अडानी को, कभी अंबानी को आपका धन, आपकी जमीन देने में लगे हुए हैं। मगर अगर आप उनकी आवाज अच्छी तरह सुनोगे तो, तो आपको पता लगेगा कि आवाज के पीछे डर है। उन्होंने आगे कहा वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें पकड़कर जेल के अंदर डाल देंगें। वो जानते हैं कि उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, उनके परिवार ने जो भ्रष्टाचार किया है, कभी ना कभी उनका हिसाब उन्हें असम की जनता को देना पड़ेगा।राहुल गांधी ने आगे कहा मैं आज आपको बोल रहा हूं कि कुछ ही समय में यही मीडिया वाले मुख्यमंत्री को जेल ले जाते दिखाएंगे, इससे उनको ना मोदी बचा पाएगा, ना अमित शाह बचा पाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि ये काम कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी, बल्कि असम की जनता करेगी, क्योंकि उनको पता है कि वो एक भ्रष्ट आदमी है।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






