असम, गुवाहाटी : असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने असम-मेघालय सीमावर्ती मुक्रो में 22 नवंबर को हुई झड़प और गोली चलाने की घटना की जानकारी लेने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। बोरा ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी को अपने अन्य सदस्यों के साथ हिंसाग्रस्त गांव मुक्रो का तुरंत दौरा करने को कहा है। इस उच्चस्तरीय समिति में गोस्वामी के अलावा विधायक व कार्यकारी अध्यक्ष जाकिर हुसैन सिकदर, पूर्व सांसद व पार्टी उपाध्यक्ष द्विजेन शर्मा, विधायक नंदिता दास, दिगंत बर्मन व अब्दुल बातेन खंडकर को शामिल किया गया है। पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मनजीत महंत की ओर से जारी किए गए बयान में इसकी जानकारी दी गई है। मालूम हो कि मुक्रो में पुलिस की गोलीबारी में कुल छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उक्त समिति को स्थिति का अध्ययन करने और घटना से संबंधित जानकारी सामने लाने के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत करने को कहा गया है। इसके बाद समिति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी एक रिपोर्ट सौंपेंगीं।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






