असम, गुवाहाटी : महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट की सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी कैबिनेट के अधिकांश मंत्री और विधायक मां कामाख्या के दर्शन के लिए गुवाहाटी पहुंचे। शिंदे के साथ महाराष्ट्र के 176 मंत्री, विधायक, सांसद और उनके परिजन एवर इंडिया के विशेष विमान से गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां असम सरकार की और से वित्त मंत्री अजंता नेउग, संस्कृति मंत्री बिमल बोरा और शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू ने उनका असमिया परंपरा के तहत गामोछा पहनाकर स्वागत किया। जहां से शिंदे और उनकी पूरी टीम कामाख्या धाम के लिए रवाना हो गयी। मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि असम और महाराष्ट्र के बीच जो एक संबंध बना है, उससे दोनों राज्यों के लोगों का मंगल होगा। असम के लोगों को समृद्धि मिले और वे खुशहाल रहे। महाराष्ट्र के लोग खुश रहे वहीं मां कामाख्या से कामना है। इससे पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि असम सरकार के निमंत्रण से वे यहां आएं है। इससे पहले जून महीने भी यहां आने का मौका मिला था, उस समय भी सरकार को और से पूरा सहयोग किया गया था और आज भी सरकार ने पूरा सहयोग किया है। वहीं देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने महाराष्ट्र के अपने समकक्ष एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। होटल रेडिसन ब्लू में दोनों नेताओं ने बैठक की। इस दौरान दोनों सरकारों के कई मंत्री भी मौजूद थे। गौरतलब है कि गत जून में उद्धव ठाकरे से बगावत करने के बाद शिंदे और उनके समर्थक विधायक गुवाहाटी के होटल रेडिसन में पांच दिनों तक रुके थे और जाने से पहले शिंदे ने मां कामाख्या के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। यहां से जाने के बाद शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नयी सरकार बनाई, जिसके बाद आज शिंदे मां कामाख्या का आशीर्वाद और आभार प्रकट करने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। यहां शिंदे और उनके मंत्री, विधायक, संसद और परिजन होटल रेडिसन में रुके हुए है। आज सुबह वे मुंबई के लिए रवाना हुए।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





