असम, गुवाहाटी : असम-मेघालय के बीच सीमा मुद्दे को लेकर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि ब्लॉक ए और ब्लॉक बी को लेकर कुछ समस्याएं है। मेघालय इस पर नये सिरे से चर्चा करने का इच्छुक है। दोनों राज्यों ने क्षेत्रीय समिति का गठन किया है। उम्मीद है की बातचीत के जरिए इसका भी समधान निकल जायेगा। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान में समय लग सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। हमें सकारात्मक रहना होगा। उन्होंने कहा कि मुकरोह की घटना सही नहीं थी, असम पुलिस को फायरिंग नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने पुलिस को कई मौकों पर कहा है कि आम नागरिकों से दोस्ताना व्यवहार करे, आम नागरिक पर फायरिंग नहीं होनी चाहिए, चाहे वह मेघालय का नागरिक ही क्यों न हो। अपराधियों व उग्रवादियों पर पुलिस कठोरता से कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि मेघालय ने कभी भी असम के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाया था, असम सरकार ने सावधानी बरतते हुए वाहनों को मेघालय जाने से मना किया था। उन्होंने यह भी कहा कि मेघालय में रह रहे असमिया, खासी, जयंतीयां और गारो समुदाय ने कहा कि उनकी समस्या दोनों सरकारों के साथ है न की लोगों के साथ। कभी कभी स्थिति उम्मीद जैसी नहीं होती है, लेकिन उन्हें लगता है कि उतार चढ़ाव के बीच सीमा समस्या का समाधान हो जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला आज
असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में कल आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल...
Read more






