असम, गुवाहाटी : उत्तर भारत की तरह असम में भी मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राज्य के डिब्रूगढ़ जिले के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई है। जिससे तापमान में गिरावट आई हैI बताया जाता है कि जिले के मोरन और तिंगखांग में ओलावृष्टि से तबाही हुई है। इसकी वजह से जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और आज एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।गौरतलब है कि मौसम विभाग ने कल ही अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और असम व मेघालय में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more