असम, गुवाहाटी : असम के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. नजरुल इस्लाम का आज दोपहर करीब 12.15 बजे निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे इस्लाम को उनके गुवाहाटी आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हेल्थ सिटी अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के आपातकालीन विभाग ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उनके ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट हो गई थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। असम विधानसभा के लिए लाहरीघाट से 5 बार विधायक चुने गए इस्लाम 7 जून 2002 से 20 मई 2016 तक तरुण गोगोई सरकार में मंत्री थे। वे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा बाद में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी। वे पहली बार 1996 मैं जनप्रतिनिधि चुने गए थे। उनके पार्थिव शरीर को नगांव उनके आवास पर ले जाया गया है और जहां उन्हें कल सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनके निजी आवास पर ले जाने से पहले पार्थिव शरीर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया था। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी, महासचिव (संगठन) अपूर्व कुमार भट्टाचार्य, पूर्व मंत्री रानी नरह, हेमाप्रभा सैकिया आदि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री का जन्म 12 अगस्त 1949 को मोरीगांव जिले में हुआ था। फिलहाल उनके परिवार में दो बच्चे, पत्नी और सगे संबंधी शामिल हैं। उन्होंने हैबरगांव हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी कर नगांव कॉलेज से ही से विज्ञान संकाय में स्नातक की डिग्री हासिल की। पेशे से चिकित्सक इस्लाम में गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जीएमसीएच) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। पूर्व मंत्री कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमित हुए थे। वे वायरस से तो ठीक हो गए थे, लेकिन कोविड के बाद की बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन पर राज्य के राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी प्रकट की है।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more