असम, गुवाहाटी : असम में गुणोत्सव 2023 का आयोजन 18 जनवरी से तीन चरणों में होगा। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगू ने कहा कि गुणोत्सव 2023 राज्य भर के कुल 44,525 स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि गुणोत्सव 18 जनवरी से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण 1 फरवरी से शुरू होगा और तीसरा चरण 15 फरवरी को शुरू होगा। गुणोत्सव में कुल मिलाकर 88,525 स्कूलों में 42,76,881 विद्यार्थी भाग लेंगे।गुणोत्सव का पहला चरण बरपेटा, करीमगंज, कामरूप, कार्बी आंग्लोंग, कोकराझाड़, लखीमपुर, माजुली, नगांव, शिवसागर, दक्षिण शालमारा-मनकाचर और उदलगुड़ी जिलों में आयोजित किया जाएगा।गुणोत्सव का दूसरा चरण बाक्सा, चिरांग, चराइदेउ, धेमाजी, धुबड़ी, गोलाघाट, होजाई, हाईलाकांदी, जोरहाट, कामरूप (महानगर), शोणितपुर, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंग्लोंग जिलों में आयोजित किया जाएगा। अंत में तीसरे चरण का गुणोत्सव बिश्वनाथ, बंगईगांव, दरंग, डिब्रूगढ़, डिमा हासाउ, ग्वालपाड़ा, कछार, नलबाड़ी और मोरीगांव जिलों में आयोजित किया जाएगा।
क्रिसमस और नए साल के त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज
मिजोरम, आइजोल : मिजोरम सरकार ने क्रिसमस और नए साल के त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी...
Read more





