असम, गुवाहाटी : असम में जी-20 की पहली बैठक आज से शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन के करने के साथ ही बैठक शुरू हुई। गौरतलब है कि इस बैठक में सतत वित्तीय समाधानों पर चर्चा होगी। राज्य भारत की एक साल की जी-20 की अध्यक्षता के तौर पर पहली सतत वित्तीय कार्यकारी समूह (एसएफडब्ल्यूजी) की बैठक तथा यूथ- 20 इंसेप्शन कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। इस दौरान सोनोवाल ने कहा गुवाहाटी की इस शानदार भूमि पर आज की बैठक यहां रहने वाली विभिन्न जाति व संस्कृति के समुदायों के लिए खास है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया मूलभूत वैश्विक प्रणालियों के कमजोर पड़ने के कारण परेशान है, जिन्हें कोविड-19 वैश्विक महामारी ने काफी हद तक उजागर किया है। ऐसे में भारत की जी20 अध्यक्षता संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास लक्ष्यों (एसीडडीजी) को हासिल करने की प्रक्रिया के मध्यबिंदु पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। उन्होंने कहा यह हमारे राष्ट्र के लिए एक मौलिक मानसिकता बदलने और सामूहिक रूप से तथा एक साथ काम करके मानवता को फायदा पहुंचाने का सबसे उपयुक्त अवसर है। केंद्रीय मंत्री ने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सतत विकास के लिए भारत सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों को भी रेखांकित किया।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





