असम, गुवाहाटी : केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवा मंत्री के साथ युवा संवाद सत्र में कहा कि वाई-20 शिखर सम्मेलन न केवल युवा केंद्रित प्रयासों का उदाहरण होगा बल्कि युवाओं द्वारा नीतिगत उपायों को प्रदर्शित भी करेगा। उन्होंने कहा कि भारत का जनसांख्यिकीय लाभांश तेजी से सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण और तकनीकी नवाचार और उन्नति के युग में प्रवेश करने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार है। भारतीय लोकतंत्र के अमृत काल में युवाओं के लिए अवसरों पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि 21वीं सदी युवाओं की है और यह युवाओं के लिए अमृत काल, अधिगम काल, अवसर काल और कर्तव्य काल है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की ऊर्जा के साथ डिजिटल परिवर्तन भारत को महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर कर रहा है। जी 20 के तहत वर्तमान में चल रही पहली वाई 20 शिखर सम्मेलन के आज तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत सुंदर भारतीय औद्योगिक संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में परिसर में वाई 20 वॉक में भाग लेकर की। गौरतलब है कि इसका उद्देश्य युवाओं तक पहुंचना और बेहतर कल के लिए विचारों के लिए उनसे परामर्श करना है। शिखर सम्मेलन छात्रों को वैश्विक दर्शकों के सामने अपनी राय रखने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





