असम, गुवाहाटी :असम क्रिकेट संघ (एसीए) ने महिला आईपीएल के लिए नीलामी के लिए राज्य के दो खिलाड़ियों का चयन किया है। चयनित खिलाड़ियों के नाम जिंतिमनी कलिता और उमा छेत्री है।एसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रीतम महंत ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 13 फरवरी को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों की नीलामी होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल साल पहली बार महिला आईपीएल 2023 के लिए मंजूरी दी है। महिला आईपीएल में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, लखनऊ वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें शामिल है। महिला आईपीएल के पहले संस्करण के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसमें कुल 90 खिलाड़ियों पर पैसों की बौछार होगी और हर टीम को 12 करोड़ रुपए मिलेंगे।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






