असम, गुवाहाटी : असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने पुलिस आयुक्त समेत राज्य के सभी जिलों के सुरक्षाकर्मियों को लंबे समय से निपटारा नहीं होने वाले मामलों की जांच प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। असम पुलिस मुख्यालय में अपराध से संबंधित एक बैठक में हिस्सा लेते हुए पुलिस महानिदेशक ने निपटारा नहीं होने वाले मामलों की संख्या को कम करने, मामलों के पंजीयन, विचार प्रक्रिया में लोक अधिवक्ता से हरसंभव सहयोग कर अदालत में दोषी ठहराने वालों की संख्या में वृद्धि, समय पर ही गवाह की उपस्थिति सुनिश्चित कर इन विषयों पर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। अपराध अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के साथ ही मांडलिक पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक के अलावा राज्य के जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) और गुवाहाटी उप पुलिस आयुक्त (अपराध) की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रत्येक महीने इस तरह की बैठक करने का फैसला लिया गया। राज्यिक स्तर पर इस तरह की बैठक असम पुलिस मुख्य कार्यालय अथवा अपराध अनुसंधान विभाग के सफाई देनी होगी। मुख्यालय में आयोजित करने के साथ ही जिला स्तर की बैठकें पुलिस महानिरीक्षक अथवा उप पुलिस महीनिरीक्षक कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जांच पूरी नहीं होने वाले पुराने मामलों का फिर से निरीक्षण, लापता संबंधी मामलों की जांच तीव्र गति से करने, ग्रामीण इलाकों में आपराधिक घटनाओं को रोकने के क्षेत्र में गांवरक्षी वाहिनी के जरिये तथ्य संग्रह करने, मामलों की जांच वैज्ञानिक पद्धति से करने, थानों में कागजातों को डिजिटलाइज्ड करने के साथ ही दर्ज मामलों की जांच तीन महीने के भीतर पूरा करने का आदेश दिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जिन जिलों में पारदर्शिता निम्न स्तर की होगी ऐसे जिलों में इसके उपयुक्त कारणों को दर्शाते हुए इसकी सफाई देनी होगी।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





