असम, गुवाहाटी : असम के नगांव जिले में एक महिला ने एक व्यक्ति का गुप्तांग काट दिया, जिसने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। घटना जिले के बटद्रवा की है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहता था। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसकी पिटाई की ओर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। बताया जाता है कि इस दौरान खुद को बचाने के लिए महिला ने अपने बिस्तर के नीचे किसी नुकीली चीज से पुरुष का गुप्तांग काट दिया। हालांकि इसके बाद महिला थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच आरोपी को गंभीर हालत में नगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले की आगे की जांच चल रही है।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





