असम, गुवाहाटी : असम के दिसपुर में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के शासन में राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभ्यारण्यों और आरक्षित वनों के 14,373.913 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यह अभियान वर्ष 2015-16 से वर्ष 2022-23 के बीच चलाया गया था। निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई के एक सवाल के लिखित जवाब में पर्यावरण एवं वन मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने बताया कि वन कर्मियों व वन रक्षकों द्वारा नियमित रूप से वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाता रहा है और उनकी निगरानी भी रखी जा रही है। अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए वन विभाग समय- समय पर जिला व पुलिस के साथ मिलकर वन अधिनियम 1891 के तहत काम भी करती रही है। गौरतलब है कि राज्य में इन दिनों अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





