असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) गुवाहाटी के वर्षापाड़ा स्थित एसीए स्टेडियम 28 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी को तैयार है। एसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रीतम महंत की ओर से जारी किए गए एक अधिकृत बयान में कहा गया है कि हम पर विश्वास के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि हम इसे सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का वादा करते हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट विश्वकप के 4 अभ्यास मैच गुवाहाटी में 29 सितंबर, 30 सितंबर, 2 अक्टूबर एवं 3 अक्टूबर को आयोजित होगा। विश्वकप के दौरान केवल 4 अभ्यास मैच दिए जाने को लेकर काफी प्रतिक्रिया है देखने को मिली थी। लोगों का कहना था कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम होने के बावजूद क्यों केवल अभ्यास मैच ही गुवाहाटी को दिए गए। क्यों कोई एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच गुवाहाटी को नहीं दिया गया। माना जा रहा है कि लोगों के गुस्से को देखते हुए बीसीसीआई ने 28 नवंबर को एक मैच आवंटित किया है। ऐसे में यह एक मैच निश्चित रूप से दर्शकों को उत्साहित करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया.24,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
असम, सिलचर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिलचर में एक समारोह के दौरान बराक घाटी के कायाकल्प...
Read more






