• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, December 12, 2025
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

असम मिजोरम सीमा विवाद : मिजोरम के सांसद से सीआईडी पूछेगी सवाल, बराक घाटी बंद से जनजीवन प्रभावित

The Radar by The Radar
July 28, 2021
in राष्ट्रीय
असम मिजोरम सीमा पर हुई गोलीबारी, 6 पुलिस शहीद, कछार एसपी वैभव भी घायल, घटना की सर्वत्र निंदा
Share on FacebookShare on Twitter

असम, गुवाहाटी/सिलचर:  असम पुलिस ने आज 26 जुलाई को असम पुलिस कर्मियों की बर्बर हत्या में शामिल व्यक्ति की गिरफ्तारी की सूचना देने वालों को 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

कछार में ढोलई पुलिस ने सोमवार की हिंसक झड़प पर धारा 120 (बी), 447,336,379,333,307,302 आईपीसी के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-ए) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुरस्कार की घोषणा करते हुए असम पुलिस के विशेष महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि यह घटना असम के कछार जिले के इनर लाइन रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 306 के साथ, लैलापुर गश्ती चौकी से लगभग 1.7 किलोमीटर दक्षिण में हुई। उन्होंने कहा राज्यसभा सांसद के वनलालवेना के मीडिया साक्षात्कार में साजिश में उनकी सक्रिय भूमिका के संकेत के आलोक में सीआईडी ​​के अधिकारियों सहित असम पुलिस की एक टीम घटना के पीछे साजिश से संबंधित कानूनी कार्रवाई करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो रही है।

असम पुलिस एक पिक्चर गैलरी भी तैयार कर रही है, जिसे मिजोरम पुलिस कर्मियों और नागरिक उपद्रवियों के बारे में और अपडेट किया जा रहा है, जिन्होंने 26 जुलाई को असम पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की थी। उधर राज्य की बराक घाटी के तीनों जिलों में 12 घंटे के बंद के चलते आज सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।

उल्लेखनीय है कि असम- मिजोरम सीमा पर मिजोरम की तरफ से हुई फायरिंग में 6 पुलिस जवानों और एक नागरिक सहित 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इसके विरोध में बराक डेमोक्रेटिक फ्रंट ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया था। बंद की सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक थी। बंद के दौरान कछार, करीमगंज और हैलाकंदी जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान दुकान दफ्तर बंद रहे। हालांकि रेल सेवाएं निर्बाध रूप से चलती रही।

Previous Post

मुक्केबाज पूजा रानी ने अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से हराया

Next Post

असम पुलिस में 1 सितंबर से शुरू होगी 15000 भर्ती प्रक्रिया

Next Post
असम पुलिस में 1 सितंबर से शुरू होगी 15000 भर्ती प्रक्रिया

असम पुलिस में 1 सितंबर से शुरू होगी 15000 भर्ती प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
राष्ट्रीय

यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा

by The Radar
December 12, 2025
0

यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...

Read more
फायर सेफ्टी का किया जाएगा ऑडिट : डीजीपी

फायर सेफ्टी का किया जाएगा ऑडिट : डीजीपी

December 12, 2025
गोवा प्रशासन ने नाइटक्लब अग्निकांड के बाद उठाया सख्त कदम

गोवा प्रशासन ने नाइटक्लब अग्निकांड के बाद उठाया सख्त कदम

December 11, 2025
सोनोवाल ने वाटर टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोनोवाल ने वाटर टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

December 11, 2025
ठंड ने बढ़ा दी हैं लोगों की मुश्किलें

ठंड ने बढ़ा दी हैं लोगों की मुश्किलें

December 10, 2025

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved