ड्रग्स तस्करों के खिलाफ असम पुलिस का नया पोस्ट

असम, गुवाहाटी: असम पुलिस अपना संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए नजर आ रही है। पुलिस की इस अनोखी सोच को व्यापक रूप में सराहा जा रहा है।

ताजा मामला राज्य भर में चलाए जा रहे ड्रग्स विरोधी अभियान से जुड़ा हुआ है। असम पुलिस की ओर से उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बॉलीवुड फिल्म विवाह की अभिनेत्री अमृता राव के एक संवाद का इस्तेमाल किया है।

https://twitter.com/assampolice/status/1400366944235098116/

फिल्म में अभिनेत्री का संवाद था जल लीजिए। असम पुलिस ने ड्रग्स तस्करों को चेताने के लिए अभिनेत्री के हाथों में गिलास की जगह हथकड़ी लेते हुए दिखाया गया है। फोटो पर लिखा गया है कि जेल चलिए, थक गए होंगे ड्रग्स पेडलिंग करते-करते।

असम पुलिस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। लोग ड्रग्स के खिलाफ उनके सराहनीय कदम की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं।

Exit mobile version