असम, गुवाहाटी: असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा कि पार्टी उपचुनावों में कब्जा करने के लिए 5 क्षेत्रों की तैयारी कर रही है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की और इस दौरान उपचुनाव पर चर्चा की। ‘
दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में बोरा के अलावा देबब्रत सैकिया, रिपुन बोरा, रकीबुल हुसैन, प्रद्युत बरदलै, सांसद गौरव गोगोई और रानी नरह शामिल थी। बैठक के बाद बोरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमें साझा फैसले लेने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं ने पार्टी अनुशासन के मामले में सख्त होने का आदेश दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि हम आगामी 5 क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इन क्षेत्रों की देखरेख के लिए 5 नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन पर फैसला करेगी। नए अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अखिल गोगोई को शुभकामनाएं दीं।



