असम, गुवाहाटी : असम की एक महिला पुलिसकर्मी को भ्रष्टाचार के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया। जुनमोनी राभा नामक इस महिला पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले राभा ने पिछले महीने अपने मंगेतर राणा पोगाग को धोखाधड़ी के आरोप में उनका तबादला कर दिया गया था। राम शर्मा और अजीत बोरा नामक दो ठेकेदारों ने राभा के मंगेतर पोगग के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थीं, जिसमें उनके बीच बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन का आरोप लगाया गया था।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि राभा ने उन्हें पोगाग से मिलवाया था और उनकी वजह से ही उन्होंने ओएनजीसी से ठेके के काम के बदले पोगाग को पैसे दिए थे। राभा कथित घोटाले के दौरान माजुली में तैनात थीं। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में राभा का नाम सामने आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। हालांकि वह एफआईआर की आरोपी नहीं थीं। मामले के बाद राभा को नगांव से कलियाबोर स्थानांतरित कर दिया गया था।