गुवाहाटी। असमिया सिनेमा के जाने-माने निर्देशक शंभू गुप्ता का कल रात निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। कोविड-19 संक्रमित होने के बाद उन्हें 10 मई को गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जीएमसीएच) के गहन चिकित्सा यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।
कल रात करीब 10.30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके एकमात्र पुत्र निलॉय गुप्ता भी पॉजिटिव पाए गए हैं और होम आइसोलेशन पर है। वही उनकी बहन पुवाली को भी जीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सबसे बड़ी बात उनके मामा भी अस्पताल में भर्ती है। परिवार के लोगों के इस तरह से अस्पताल में भर्ती होना काफी दुख दायक है।
गौरतलब है कि गुप्ता निर्देशक के साथ एक बेहतरीन अभिनेता भी थे। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का किरदार भी निभाया है।