असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का शरद सत्र 12 सितंबर से शुरू होने वाला है। राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने सत्र का आह्वान किया है। विस में सत्र सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। हालांकि सत्र कितने दिनों का होगा इसका निर्णय कार्य मंत्रणा समिति (बीएससी) की बैठक में लिया जाएगा। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने पिछले महीने ही सत्र बुलाने की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर मरियानी के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा था कि अगले सत्र में बाढ़ की स्थिति को लेकर सदन में चर्चा कराई जाएगी। गौरतलब है कि विस का बजट सत्र 14 मार्च को शुरू हुआ था और 1 अप्रैल को समाप्त हुआ था। वित्त मंत्री अजंता नेउग ने 16 मार्च को विस में 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश किया था।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






