नई दिल्ली : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले महीने भारत आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक हसीना पांच सितंबर को चार दिवसयी भारत यात्रा पर आएंगी। कोरोना महामारी के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। सूत्रों की मानें तो शेख हसीना की यात्रा के संबंध में जरूरी प्रोटोकॉल पर चर्चा क लिए ढाका के अधिकारियों की एक टीम पहले से ही भारत पहुंच चुकी है। वे पांच से आठ सितंबर के बीच भारत में ही रहेंगी। वह जयपुर और अजमेर शरीफ की यात्रा करेंगी। हालांकि इससे पहले उनके व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावना है। 6 सितंबर को दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, संपर्क व रक्षा संबंधों को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। इस दौरान सीमा प्रबंधन व नदी बंटवारा जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है। दरअसल, हसीना आखिरी बार 2019 में भारत आईं थीं।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






