उत्तर प्रदेश, बरेली : बरेली में कोहरा, शीतलहर और पाला की वजह से अधिकतम पारा गिरकर न्यूनतम के करीब पहुंच गया है। अगले 48 घंटे तक शीतलहर गलन का अहसास कराती रहेगी। पाला भी बरसेगा। मंगलवार सुबह कोहरा जरूर हल्का हुआ है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन कोहरा छाया रहेगा। यह पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जगह-जगह अलाव जलते रहे। इसके बाद भी ठंड हवा से हाथ-पांव सुन्न होते रहे। सोमवार को सीजन का सर्वाधिक घना कोहरा रहा। दिन में भी पाला बरसता रहा। शहर के भीतर दृश्यता 15 से दो सौ मीटर तक रही। शहर के बाहरी इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम रही। कई स्थानों पर यह शून्य तक दर्ज की गई। लिहाजा, जनजीवन प्रभावित रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचाई पर हल्के बादल मंडरा रहे हैं। अनुकूल माहौल मिलने पर बारिश होगी, तभी कोहरे से राहत मिलेगी। सोमवार को न्यूनतम पारा 8.4 और अधिकतम 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





