कर्नाटक, बेंगलुरु : अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण आज शाम भारतीय समयानुसार शाम 17:20 बजे शुरू किया जाएगा। सॉफ्ट-लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट के अलावा इसरो यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज पर होगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर यह लाइव देखा जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने वितरित किये रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी...
Read more